वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि देश पांच ट्रिलियन तथा उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के तरफ अग्रसर है। इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे जवान प्रदेश तथा भारत विश्व का सबसे जवान देश है। आज प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए कानून का राज स्थापित किया गया है। आज प्रदेश नए कारखानों के पंजीयन के क्षेत्र में पूरे देश में नम्बर वन पर है। जितने कारखाने आजादी के बाद नहीं बने, उससे ज्यादा कारखानों का पंजीकरण पिछले आठ वर्षों में हुआ है। श्रम मंत्री नमो घाट पर उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। तीन दिन तक चलने वाले यूपी दिवस, सरस मेला और जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। जिला...