गाज़ियाबाद, जनवरी 22 -- - नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में 24 से 26 जनवरी के बीच आयोजित होंगे कार्यक्रम - कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप गाजियाबाद,संवाददाता। उत्तर प्रदेश दिवस पर जिले की भव्यता देखने को मिलेगी। इसके लिए नेहरू नगर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय आडिटोरियम में 24 से 26 जनवरी के बीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन सभागार में गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान दी। सीडीओ अभिनव गोपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन अपने जिले में भी किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रदर्शनियाँ, संगोष्ठियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रतियोगिताएँ, रोड-शो और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश...