कुशीनगर, जनवरी 25 -- पडरौना, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला स्टेडियम में कबड्डी महिला सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसके बाद इसका परिणाम एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई। यूपी दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्टेडियम में सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इसके बाद कबड्डी महिला सीनियर वर्ग का मैच हुआ, जिसका उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल, रामक...