मुजफ्फर नगर, जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का आईटीआई प्रांगण में उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा फीता काटकर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी देखा। विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी स्टालों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश दिवस 2026 के अवसर पर सहारनपुर मंडल सहारनपुर, जनपद मुजफ्फरनगर, जनपद शामली में कराए गए विकास कार्यों की एलईडी के माध्यम से लघु फिल्म प्रसारण दिखाया गया। स्थानीय आईटीआई परिसर में शनिवार की दोपहर 12 बजे से आयोजित यूपी दिवस कार्यक्रम में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने...