भदोही, जनवरी 24 -- ज्ञानपुर। विकास भवन परिसर में शनिवार को यूपी दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभागीय स्तर से आकर्षक स्टाल लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों द्वारा स्टालों का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। यूपी दिवस में जिलापूर्ति, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, जिला उद्यान विभाग एवं समूह की महिलाओं द्वारा आकर्षक ढंग से स्टाल लगाए गए थे। इतना ही नहीं गायक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चलता रहा। इस दौरान सीडीओ ने कहा कि यूपी दिवस के महत्व को समझना होगा। अधिकारिओं का दायित्व है कि योजनाओं का लाभ उन्हें ही मिले जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.