नोएडा, सितम्बर 27 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंचने वाले लोगों को राहत दी गई है। नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा से एक्सपो मार्ट तक संचालित विशेष ई-बस सेवा में यात्रियों से टिकट शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत कर दी गई है। इससे लोग बिना किराया दिए ट्रेड शो में पहुंच सकेंगे। तीन रूटों पर चल रहीं 25 ई-बसें

ई-बसें संचालन ट्रेड शो को देखते हुए नोएडा से एक्सपो मार्ट तक तीन रूट पर 25 ई-बसें संचालित की जा रही हैं। इन बसों का संचालन सेक्टर-38ए स्थित बॉटनिकल गार्डन से एक्सपो मार्ट तक किया जा रहा है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इन बसों में एक्सपो मार्ट तक जाने वाले यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रद...