यूपी टी-20 लीग में अगले साल हो सकती है आगरा की टीम
आगरा, जुलाई 23 -- यूपी टी-20 लीग के अगले सीजन में दो नई टीम शामिल होंगी। इनमें से एक टीम आगरा की हो सकती है। यह संकेत यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ.संजय कपूर ने दिए हैं। शुक्रवार को हिन्दुस्तान के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि लीग में अगले वर्ष दो टीम बढ़ेंगी। दो टीम बढ़ने के बाद लीग में टीमों की संख्या आठ हो जाएगी। हिन्दुस्तान से बातचीत में डॉ.संजय कपूर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है। यह आबादी विश्व के कई देशों से भी अधिक है। विशाल आबादी के साथ ही यहां खेल प्रतिभाओं की फौज है। यूपी टी-20 लीग के माध्यम से उत्तर प्रदेश की क्रिकेट प्रतिभाओं को यूपीसीए मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि लीग की लोकप्रियता बढ़ी है। इस वजह से टीम छह से बढ़ाकर आठ की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल के बाद उत्तर प्रदेश टी-20 लीग ही सबसे बड़ी क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.