कानपुर, मई 29 -- कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कानपुर की मेजबानी में ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाली यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 14 अगस्त से छह सितंबर के बीच होने वाली मिनी आईपीएल का ट्रॉफी टूर एक अगस्त से प्रदेश भर में आयोजित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी लीग का हिस्सा बनने वाली छह फ्रेंचाइजी को सौंपी जाएगी। टी-20 विश्व कप की तरह ही यूपी टी-20 लीग का ट्रॉफी टूर निकालकर फैन एंगेजमेंट किया जाएगा। लीग के लिए कानपुर सुपर स्टार, काशी रुद्राश, गोरखपुर लायंस, नोएडा सुपर किंग्स, मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस की फ्रेंचाइजी से यूपी टी-20 गर्वनिंग काउंसिल ने ट्रॉफी टूर के लिए प्रसार क्षेत्र की जानकारी मांगी है। यह भी पढ़ें- एक जून से खुलेगा ट्रायल व ट्रांसफर विंडो लीग के चेयरमैन डॉ. स...