गाजीपुर, अगस्त 8 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने जा रहा है। लीग में प्रदेश की छह टीमें हिस्सा लेंगी। इसी क्रम में गाजीपुर के क्रिकेटर सचिन सिंह का चयन मेरठ मावेरिक्स टीम में हुआ है। मेरठ मावेरिक्स ने अपनी 25 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सचिन सिंह का चयन होने पर युवा खिलाड़ियों में उत्साह है। यह भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर परखेंगे टी-20 लीग में टैलेंट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...