यूपी टी-20 लीग-काशी रुद्रास की लगातार दूसरी जीत, गोरखपुर लायंस को 15 रन से हराया
लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच कप्तान करन शर्मा की 48 गेंदों पर नाबाद 92 रन की तूफानी पारी के दम पर गत विजेता काशी रुद्रास ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में काशी ने गौर गोरखपुर लायंस को 15 रन से शिकस्त दी। गोरखपुर के कप्तान आर्यन जुयाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। काशी ने 50 रन की शुरुआती साझेदारी के साथ अच्छी शुरुआत की। साहब युवराज सिंह ने 25 गेंदों पर 41 रन बनाए। हालांकि निशांत ठाकुर ने एक ओवर में दो विकेट झटककर काशी को दबाव में ला दिया। 10वें ओवर तक काशी का स्कोर पांच विकेट पर 88 रन था। इसके बाद करन शर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अंतिम चार ओवर में टीम के खाते में 76 रन जोड़े। करन ने अपनी नाबाद पारी में चार चौके और नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.