कानपुर, जून 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईपीएल के खत्म होते ही मिनी आईपीएल यूपी टी-20 लीग का सोमवार से आगाज हो गया है। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 14 अगस्त से छह सितंबर के बीच होने वाली लीग के चौथे संस्करण की ट्रायल और ट्रांसफर विंडो की शुरुआत हो गई है।लीग में हिस्सा लेने वाली कानपुर सुपर स्टार, काशी रुद्राश, गोरखपुर लायंस, नोएडा सुपर किंग्स, मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फाल्कंस की फ्रेंचाइजी अपने स्तर पर ट्रायल का आयोजन कर टैलेंट हंट की खोज करेगी। एक से पांच जून के बीच लीग की दो बार चैम्पियन रह चुकी काशी रुद्राश वाराणसी मंडल में ट्रायल का आयोजन कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की खोज कर रही है। यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि पहली बार लीग की सभी फ्रेंचाइजी अपने-अपने स्तर पर ट्रायल का आयोजन कर टैलेंट की खोज करेगी। हर टीम में 23 से 25 ...