कानपुर, सितम्बर 5 -- कानपुर। यूपी टी-20 लीग का चौथा संस्करण अब खिताबी मुकाबले तक पहुंच गया है। रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मेरठ मेवरिक्स और लखनऊ फॉल्कंस के बीच फाइनल खेला जाएगा। मेरठ की टीम जहां दूसरी बार खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी, वहीं लखनऊ फॉल्कंस की नजर अपने पहले खिताब पर होगी। क्वालीफायर-1 में मेरठ को हराकर लखनऊ ने फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद मेरठ ने क्वालीफायर-2 में नोएडा सुपरकिंग्स को छह विकेट से शिकस्त देकर फाइनल में वापसी की। अब रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मेवरिक्स के सामने भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फॉल्कंस की चुनौती होगी। यह भी पढ़ें- मेरठ मेवरिक्स की शानदार जीत, फाइनल में बनाई जगह प्लेऑफ के मुकाबलों में गेंदबाजों का दबदबा रहा है। तीनों मैच लो स्कोरिंग रहे, ऐसे में फाइनल में बल्लेबाजों के लिए भी कड़ी प...