मिर्जापुर, जुलाई 29 -- हलिया,हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) का मंगलवार को घोषित टीजीटी (हिंदी)-2026 परीक्षा परिणाम में देवघटा पांडेय निवासी राकेश कुमार पाण्डेय ने शानदार सफलता हासिल करते हुए प्रदेश में 191वीं रैंक प्राप्त की है। राकेश ने 500 में 488 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोग द्वारा जारी चयन सूची में उनका नाम क्रमांक 191 पर विराजमान हैं। राकेश हाइस्कूल व इंटर की शिक्षा चौधरी राम हरक सिंह बरगड़ा,बीए कानपुर विश्वविद्यालय, बीएड पंचशील डिग्री कालेज मवयी कला से पूरी की। इस उपलब्धि पर परिवार, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। राकेश की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। यह भी पढ़ें- UP TGT Result 2026 Direct...