सोनभद्र, जुलाई 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) शुक्रवार को दूसरे दिन भी जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 345 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी और प्रेक्षक ने निरीक्षण किया। परीक्षा के प्रत्येक पाली में 2736-2,736 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 2546 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 190 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 2581 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 155 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 5472 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5127 ने परीक्षा दी, जबकि 345 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई। पर...