बरेली, सितम्बर 7 -- इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग के 62 विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के जारी परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। इससे पहले विभाग के विद्यार्थियों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में भी बेहतर प्रदर्शन किया था। लगातार दोनों शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाती है। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, निरंतर अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विभाग की ओर से परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार मार्गदर्शन, मॉडल टेस्ट, प्रश्न-पत्र विश्लेषण और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. उमेश ग...