आजमगढ़, जुलाई 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता यूपी टीईटी परीक्षा गुरुवार को सख्त सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। पहली पाली की परीक्षा में 14 केंद्रों पर कुल 907 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं 5525 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। नकलविहीन और पारदर्शी पूर्ण परीक्षा करने के लिए उच्चाधिकारी परीक्षा केंद्रों पर चक्रमण करते रहे। जिले में शिक्षक पात्रता यूपी टीईटी परीक्षा के लिए गुरुवार को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही केंद्रों पर भारी भीड़ लग गई थी। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद परीक्षा कक्ष में भेजा गया। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- UPTET : यूपीटीईटी आज से, एडमिट कार्ड, ID प्रूफ, 3 फोटो और काला पेन लेकर जाएं, जानें 10 नियम एडीएम एफआर गंभीर सिंह ने बताया कि 14...