रामपुर, जुलाई 1 -- आज से चार जुलाई तक होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बुधवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। ​ यह भी पढ़ें- आज से तीन दिन चलेगी यूपीटीईटी-2026 की परीक्षापरीक्षा की जानकारी जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 14,825 अभ्यर्थी परीक्षा ...