रामपुर, जून 24 -- आगामी दो से चार जौलाई को रामपुर जनपद में होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार परीक्षा के लिए जिले में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2709 अभ्यर्थी अपने भाग्य का फैसला करेंगे। यह भी पढ़ें- दो से चार जुलाई तक जिले के 12 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षापरीक्षा की व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक अंजली अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन पांच अलग-अलग पालियों में किया जा रहा है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्...