कटिहार, जुलाई 10 -- कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक लड़की यूपी जाने से बच गयी। नाबालिग के लिए काम कर रही संस्था की काउंसलर अंजना ठाकुर ने बताया कि रोज की तरह क्षेत्र में काउंसलिंग कर रही थी तभी पता चला कि नाबालिक को यूपी भेजने की तैयारी की जा रही है। इसी बीच वरीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए चार लाइन के सहयोग से टीम बनाकर इसका रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान विरोध भी हुआ था। मेडिकल टेस्ट करने के बाद नाबालिक को चाइल्ड लाइन के अधीन बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। लड़की और लड़का दोनों ही नाबालिक थे। लड़की का जीजा दोनों को यूपी ले जाने में लगा हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...