नई दिल्ली, जुलाई 3 -- भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को नितिन नबीन पहली बार लखनऊ पहुंचेंगे। पार्टी की प्रदेश इकाई ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है। दो दिवसीय दौरे पर नितिन सांगठनिक बैठकों के अलावा शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। यूपी चुनाव के पहले नितिन नबीन का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दो दिवसीय दौरे पर नितिन नबीन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। सरकार और संगठन के साथ महामंथन होगा। भाजपा जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों से भी संवाद करेंगे। हाल ही में भाजपा की प्रदेश टीम घोषित हुई है। ऐसे में यूपी चुनाव के पहले वह अलग-अलग बैठकों में संगठन की थाह लेंगे और उन्हें विस्तृत निर्देश देंगे क...