नई दिल्ली, मई 3 -- UP Politics : अगले साल यानी 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री ओम प्रकाश राजभर को बड़ा सियासी झटका लगा है। उनके नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद्र कश्यप ने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ज्वाइन कर ली है। उनके साथ ही पूर्व मंत्री और जन अधिकारी पार्टी के सदस्य रहे अच्छे लाल निषाद ने भी वीआईपी की सदस्यता ग्रहण की है। मुख्यत: बिहार में सक्रिय बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की अगुवाई वाली विकासशील इंसान पार्टी की उत्तर प्रदेश में सक्रियता बढऩे के साथ ही इसे बड़ी राजनीतिक कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सक्रिय हर राजनीतिक दल अपनी ताकत बढ़ाने में जुटा हुआ है। ऐसे में सुभासपा ...