नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी कांग्रेस को लेकर हर चुनावी फैसला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की कुर्सी से ही होकर गुजरेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक की दिल्ली में हुई रैली के बाद से ही वह यूपी से जुड़े हर मसले पर जानकारी ले रही हैं। सूत्र बताते हैं कि गठबंधन में सीटों के से लेकर चुनाव प्रचार तक की हर रणनीति पर उनकी नजर होगी। इसके अलावा सीटों की संख्या पर कांग्रेस नेताओं की दावेदारी के आंकड़े भी अब प्रियंका की 'हां' का इंतजार करेंगे। सीट बंटवारे पर कांग्रेस की कमान बैकडोर से प्रियंका के ही हाथों में होगी। प्रियंका गांधी यूपी के ही रास्ते आधिकारिक तौर पर राजनीति में दाखिल हुई थीं। पहले उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश और फिर पूरे उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। भले ही अब वह केरल की वायनाड ...