नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी भाजपा मिशन-2027 का चुनावी आगाज शुक्रवार को करेगी। पार्टी की नवगठित कार्यसमिति की पहली बैठक में चुनावी अभियान का खाका खींचा जाएगा। संगठन को चुनावी मोड में सक्रिय करने और कमियों को दूर करके पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता में लाने की कवायद में जुटने की जमीन तैयार की जाएगी। तीन सत्रों वाली इस एकदिवसीय बैठक के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे। वह उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विचार रखेंगे। गृहमंत्री अमित शाह सुबह 10.30 बजे के करीब लखनऊ पहुंचेंगे। उनका लखनऊ में करीब साढ़े तीन घंटे का कार्यक्रम है। लगभग 3000 पदाधिकारियों की जुटान वाले इस कार्यक्रम के साथ ही पार्टी चुनावी अभियान शुरू करती दिखाई देगी। यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध...