नई दिल्ली, मई 15 -- बिहार की राजनीति में अपनी धाक जमाने के बाद मोदी के मंत्री चिराग पासवान उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात पर अपना दांव खेलने के लिए तैयार हैं। राजधानी लखनऊ की सड़कों पर चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने नए नारों के साथ पोस्टर वार भी छेड़ दिया है। यूपी में कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं। चिराग की इस सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में यह बहस छेड़ दी है कि उनका यूपी प्रेम किसका वोट बैंक बिखेरेगा। माना जा रहा है कि सपा-बसपा के साथ ही भाजपा की टेंशन भी चिराग के एक्टिव होने से बढ़ेगी।पोस्टर पॉलिटिक्स: "क्यों मांगे नेता उधार, जब अपना नेता है तैयार" लखनऊ की सड़कों, खासकर मुख्यमंत्री आवास कालीदास मार्ग के बाहर लगे लोजपा के पोस्टरों ने सबको चौंका दिया है। पोस्टरों पर लिखा नारा 'क्यों मांगे नेता उधार, जब अपना नेता है तैयार' से...