लखनऊ, अप्रैल 26 -- यूपी पुलिस को रविवार से 60,244 नए सिपाही मिल गए हैं। प्रदेश के 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद ये सभी नव-नियुक्त सिपाही अब अपने-अपने जिलों में ड्यूटी जॉइन करेंगे। राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परेड की सलामी ली और खुली जिप्सी में बैठकर निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सिपाहियों की मौजूदगी खास आकर्षण रही। मुख्यमंत्री ने कॉन्सटेबल नेहा यादव को बेस्ट कैडेट का सम्मान प्रदान किया।सिपाहियों को इंसास राइफल से ट्रेनिंग दी गई- योगी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्दी की सबसे बड़ी ताकत अनुशासन होता है। उन्होंने कहा, "प्रशिक्षण में जितना पसीना बहाया जाता है, भविष्य में उतना ही कम खून बहाने की नौबत आती है।" उन्होंने महिला सिपाहियों की विश...