यूपी को 4 साल बाद मिलेगा स्थायी डीजीपी, आईपीएस राजीव कृष्ण के नाम पर लग सकती है मुहर
संवाददाता, मई 31 -- UP News: उत्तर प्रदेश को आखिरकार चार साल बाद नया डीजीपी मिलने जा रहा है। चर्चा है कि आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी के रूप में तैनात राजीव कृष्ण को प्रदेश का नया पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया जा सकता है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भेजे गए पैनल पर शासन स्तर पर गहन मंथन के बाद अब इस संदर्भ में औपचारिक आदेश जारी होने का इंतजार है। 26 मई को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की बैठक में यूपी पुलिस के डीजीपी के दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया था। बैठक में यूपी के चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे थे। यूपी के स्थायी डीजीपी के लिए कई नाम चर्चा में हैं। वरिष्ठता सूची में शामिल अधिकारियों के नामों पर विचार-विमर्श के बाद तीन नाम तय किए गए थे। इनमें वरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.