लखनऊ, मई 1 -- स्वास्थ्य क्षेत्र में यूपी को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। चंडीगढ़ में हुई 10वीं राष्ट्रीय समिट 'इनोवेशन एंड इन्क्लुसिविटी: शेपिंग इंडियाज हेल्थ फ्यूचर' में उत्तर प्रदेश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परिवार नियोजन और बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के क्षेत्र में बेहतरीन प्रथाओं के लिए दो पुरस्कार प्राप्त किए। प्रदेश का प्रतिनिधित्व यूपी एनएचएम की मिशन निदेशक डा. पिंकी जोवल एवं महाप्रबंधक डा. मिलिंद व महाप्रबंधक डा. सूर्यांशु ओझा द्वारा किया गया। सभी प्रतिनिधियों ने राज्य में लागू की गई पहलों, नवाचारों तथा उनके प्रभावों को साझा किया। इसके साथ ही यूपी द्वारा तीन महत्वपूर्ण पोस्टर प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किए गए। इनमें किशोर स्वास्थ्य मंच, रिवर्स बिडिंग के माध्यम से विशेषज्ञों की भर्ती और राज्य में नाट परीक्षण के युक्तिसंगत उपयोग विषय शा...