लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी को स्किल हब बनाने के लिए गोरखपुर मंडल के 12 जिलों के साथ मंगलवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें निजी आईटीआई संचालक, प्रशिक्षण प्रदाता व उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रोजेक्ट प्रवीण व स्टेट स्किल डेवलपमेंट फंड पर विशेष चर्चा की जाएगी। प्रशिक्षण की गुणवत्ता को सुधारने व उद्योग की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने पर मंथन होगा। गोरखपुर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल व प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम आदि मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...