संवाददाता, अप्रैल 7 -- उत्तर प्रदेश को 21 नए आईएएस (प्रशिक्षु) अधिकारी मिले हैं। 2025 बैच के यूपी कैडर के इन प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 की समाप्ति पर जनपद प्रशिक्षण के लिए सहायक मजिस्ट्रेट और सहायक कलेक्टर के रूप में अलग-अलग जिलों में तैनाती दे दी गई है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव अरुणेश कुमार द्विवेदी द्वारा जारी एक पत्र से इसकी जानकारी मिली। पत्र के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रोफेशनल कोर्स फेज-1 की समाप्ति पर उन्हें जनपदों में तैनात किया जाएगा। इसमें शक्ति दुबे को मुरादाबाद, कोमल पुनिया को इटावा, आदित्य विक्रम अग्रवाल को अयोध्या, मयंक त्रिपाठी को कुशीनगर, हेमंत को आगरा, संस्कृति त्रिवेदी को हरदोई, रिया सैनी को वाराणसी, शिवांश सुभाष जगाड़े को बलरामप...