नई दिल्ली, मार्च 28 -- उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक स्थलों के विकास को लेकर एक बड़ी मांग देश की संसद में उठी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में उत्तर प्रदेश में 76वें जिले के गठन की मांग कर दी है। उन्होंने मांग की कि आगरा जनपद के बाह-बटेश्वर क्षेत्र को काटकर 'अटल नगर' के नाम से एक नया जिला घोषित किया जाए। सांसद राजकुमार चाहर ने सदन में तर्क दिया कि बाह-बटेश्वर केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं है, बल्कि यह पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को नया जिला बनाना अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके अलावा, बटेश्वर का धार्मिक महत्व भी वैश्विक स्तर पर सर्वोपरि है। यह जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेम...