लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन फरवरी को लखनऊ में फार्मा कान्क्लेव 1.0 इन्वेस्टमेंट अपार्च्युनिटीज इन उत्तर प्रदेश का शुभारंभ करेंगे। यूपी को इन सेक्टनों को हब बनाने की तैयारी है। उप्र खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) और इन्वेस्ट यूपी की ओर से पहली बार एक होटल में आयोजित फार्मा कान्क्लेव 1.0 में फार्मा इंडस्ट्री की अग्रणी कंपनियां प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को लेकर मंथन करेंगी। यूपी को फार्मास्यूटिकल व मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण होगा। कान्क्लेव को केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण व रसायन-उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा वीडियो के माध्यम से संबोधित करेंगे। एफएसडीए सचिव व आयुक्त डा. रोशन जैकब के अनुसार प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने ...