यूपी को नफरत की राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे; सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोले अजय राय
लखनऊ, सितम्बर 5 -- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 120 साल पुरानी मस्जिद गिराए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मस्जिद गिराए जाने पर दुख जताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को नफरत और विभाजनकारी राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जा सकता। अजय राय ने एक्स पर पोस्ट कर सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में वर्ष 1911 में बनी मस्जिद को गिराए जाने को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि नफरत और विभाजन की राजनीति से समाज मजबूत नहीं होता, बल्कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारा कमजोर होता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी स्पष्ट रूप से मानती है कि उत्तर प्रदेश में हर धर्म, हर समुदाय और हर नागरिक के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार से धार्मिक स्थलों और लोगों के अधिकारों के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.