नई दिल्ली, मार्च 18 -- उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को संभालने वाले पुलिस महकमे के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले चार वर्षों से 'कार्यवाहक' डीजीपी के भरोसे चल रहे देश के सबसे बड़े राज्य को अब जल्द ही अपना पूर्णकालिक डीजीपी (स्थाई पुलिस महानिदेशक) मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिया है। इस पैनल में चार अधिकारियों का नाम है। हालांकि सबसे अंतिम नाम पर ही मुहर लगनी तय मानी जा रही है।सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बढ़ी सक्रियता गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों सभी राज्यों को कड़े निर्देश दिए थे कि डीजीपी जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण पद पर कार्यवाहक नियुक्तियों के बजाय पूर्णकालिक नियुक्तियां की...