वाराणसी, मार्च 25 -- शिवपुर। यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी मंजीत सिंह चौहान के पक्ष में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले युवक को शिवपुर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी टकटकपुर निवासी विपुल उपाध्याय है। उसके खिलाफ भी पहले से केस दर्ज हैं। छात्रों ने सोमवार को कैंडल जुलूस निकाला था। इस दौरान भोजूबीर से विपुल को पकड़ कर शिवपुर पुलिस को सौंपा था। आरोप है कि उक्त युवक ने इंस्टाग्राम पर गिरफ्तार मुख्य आरोपी मंजीत सिंह चौहान की तारीफ में कुछ पोस्ट था। शिवपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ जानबूझकर भड़काऊ बयानबाजी, अफवाह फैलाने, नफरत फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इस हत्याकांड को लेकर किए...