वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी कॉलेज में बीते 20 मार्च को दिनदहाड़े छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद पुलिस ऐसे छात्रों की सूची तैयार कर रही है, जो अमूमन हिंसा, विवाद या मारपीट की घटनाओं में शामिल रहते हैं। एलआईयू के जरिये इनकी सूची तैयार कराई जा रही है, ताकि इन पर निगरानी रखी जा सके। छोटे से छोटे विवाद पर भी पुलिस संज्ञान लेगी। हाल के चार महीने में यूपी कॉलेज में हत्या के अलावा काशी विद्यापीठ में फायरिंग, बीएचयू में हॉस्टल के सामने फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में विवाद और मारपीट की घटनाएं पुलिस तक पहुंची थीं। संयोग से विद्यापीठ और बीएचयू की घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि परिसर में दहशत का माहौल रहा। इन घटनाओं के पीछे कई दिनों से आपसी विवाद और मारपीट की घटनाएं रहीं। विद्...