वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में शुक्रवार को अवकाश रहा। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार स्नातक की कक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएंगी। पीजी की कक्षाएं ऑफलाइन चल रही हैं। शनिवार से बीएससी कृषि मिड टर्म परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें बीएससी कृषि द्वितीय, चतुर्थ और छठवें सेमेस्टर के करीब 500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...