वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में शिक्षा मंत्रालय की नवाचार प्रकोष्ठ के तहत नवाचार परिषद की तरफ से उद्यमिता प्रकोष्ठ टीम ने विचार प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें स्नातक और परास्नातक कक्षाओं की 24 टीमों ने सामाजिक, शैक्षणिक और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अभिनव विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि नवाचार परिषद ने महाविद्यालय में नवाचार और उद्यमिता का सकारात्मक वातावरण तैयार किया है। प्रतियोगिता में बीएससी गणित प्रथम सेमेस्टर के उत्कर्ष राय के महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की जरूरत के अनुरूप व्यक्तिगत कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकसित करने के विचार को प्रथम स्थान मिला। इसी कक्षा के ऋतिक पाण्डेय के परिसर आपात सहायता तंत्र संबंधी विचार को दूसरा और बीकॉम पंचम सेमेस्टर के सोविक मि...