वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के निर्णयों के विरोध में छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज में एकजुट होकर विरोध मार्च निकाला और पूरे परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण और सांस्कृतिक स्वरूप दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर सिंह ने किया। छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रतीक उपाध्याय, विवेकानंद सिंह, समीर सिंह, आदित्य सिंह, गौरव सिंह, प्रभाकर सिंह, नमन त्रिपाठी, मनीष सिंह, शिवम सिंह, अनुज सिंह, तितिक्ष उपाध्याय आदि छात्र शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...