वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज में गुरुवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कर्तव्य बोध दिवस के रूप में मनाई गई। विषय प्रवर्तन करते हुए डॉ. विनय कुमार यादव ने स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए भारतीय पुनर्जागरण और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को रेखांकित किया। डॉ. श्वेता सोनकर ने आज़ाद हिंद फौज में रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की स्थापना को महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। वहीं डॉ. विनोद कुमार पाल ने स्वामी विवेकानंद के अमेरिका में दिए भाषणों से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया। डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि ये महापुरुष आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। स्वागत डॉ. शिव बचन और अध्यक्षता डॉ. प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.