वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में गुरुवार को बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर, एमए अर्थशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर और एमए-एमएससी मनोविज्ञान द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम देरशाम घोषित कर दिया गया। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार छात्र अपने परीक्षा परिणाम कॉलेज की वेबसाइट और सूचना पट्ट देख सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि 15 जून तक सभी सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- उपाधि महाविद्यालय में मौखिक परीक्षा 25 मई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...