वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए गुरुवार को को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया है। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार शिविर कालेज परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगा। शिविर में प्रतिभागियों को ब्लड शुगर, यूरिया, कोलेस्ट्रॉल और हीमोग्लोबिन की जांच की सुविधा होगी। इनमें से किसी एक जांच को निःशुल्क कराया जा सकेगा। सभी जांचें एक साथ कराने पर मात्र 99 रुपये की रियायती दर निर्धारित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...