वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र के लिए सोमवार से प्रवेश काउंसिलिंग शुरू हो गई। पहले दिन स्नातक स्तर पर बीए की मुख्य सूची में चयनित 312 अभ्यर्थियों और स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों के कुल 152 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कर उनके मूल प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया। पीजी में एमएससी कृषि के 47, रसायन विज्ञान के 20, भौतिक विज्ञान के 27, वनस्पति विज्ञान के 29 और जंतु विज्ञान के 29 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया में भाग लिया। सुबह से ही परिसर में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ रही। प्रवेश समिति ने अंकपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। यह भी पढ़ें- बेतालघाट डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुम...