यूपी कॉलेज के 50 से अधिक छात्र बने कृषि तकनीकी सहायक
वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी कॉलेज के कृषि संकाय के कृषि स्नातक पाठ्यक्रम के विभिन्न सत्रों से उत्तीर्ण 50 से अधिक छात्रों का चयन कृषि तकनीकी सहायक पद पर हुआ है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से यह परीक्षा आयोजित कराई जाती है। चयनित विद्यार्थियों में मेधावी छात्र-छात्राएं यूपी कॉलेज में विभिन्न सत्रों में कृषि के विद्यार्थी रहे हैं। इनमें कई यहां अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों के समर्पण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है। संकायाध्यक्ष प्रो. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत एवं अनुशासन ने यह उपलब्धि दिलाई है। यह भी पढ़ें- कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.