वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। यूपी कालेज के छात्रों ने आईआईएम बैंगलोर में 25 और 26 जनवरी को आयोजित नेशनल बिजनेस प्लान चैंपियनशिप में भाग लिया। जिसमें देश के 60 से अधिक कालेज की टीमों ने सहभागिता की। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मेकइंटर्न द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यूपी कॉलेज बीकॉम अंतिम वर्ष के पाँच विद्यार्थी आयुष दूबे, हर्षिता सिंह, गौरी मिश्रा, शिवानी सिंह एवं श्रेया तिवारी ने कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। छात्रों की प्रभावशाली प्रस्तुति, अभिनव बिज़नेस आइडिया, स्पष्ट विज़न और उत्कृष्ट टीमवर्क से प्रभावित होकर निर्णायक मंडल ने उनकी विशेष सराहना की। उल्लेखनीय सहभागिता के लिए कॉलेज को मोमेंटो प्रदान किया गया तथा टीम के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गय...