वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में रसायन शास्त्र विभाग एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा श्रेया सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। मिर्जापुर की श्रेया का चयन 'ग्रीष्मकालीन अनुसंधान फेलोशिप-2026' के लिए हुआ है। इसका संचालन भारतीय विज्ञान अकादमी, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी तथा राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी संयुक्त रूप से करती हैं। इसके अंतर्गत श्रेया सिंह दो माह तक गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान के विशेषज्ञ प्रो. विपिन कुमार के निर्देशन में शोध कार्य करेंगी। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- सीएसजेएमयू के छात्रों का कैंब्रिज व मैनचेस्टर विवि में मिला प्रवेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...