वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर में 20 मार्च को छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद छात्रों का विरोध लगातार जारी है। वे मंगलवार से अपनी मांगों को लेकर कॉलेज के मुख्य द्वार के पास पेड़ के नीचे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। बुधवार को छात्रों ने विरोध तेज करते हुए दोपहर करीब 12:30 बजे मुंडन करा कर प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...