वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र की स्नातक प्रवेश काउंसिलिंग के तीसरे दिन बीएससी बायो और बीएससी गणित पाठ्यक्रमों में कुल 493 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। वहीं, एमकॉम में 52 अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ। काउंसलिंग के दौरान परिसर में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ रही। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य सूची से बीएससी बायो में 275 और बीएससी गणित में 218 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया जाएगा। साथ ही मुख्य सूची के बचे अभ्यर्थियों को 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक प्रवेश लेने का अवसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- बीकॉम, बीएससी कृषि में 290 ने लिया प्रवेश इसके बाद रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों का दाखिला होगा। उन्हो...