वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में नये शैक्षणिक सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा परिणाम 10 जुलाई को घोषित होना प्रस्तावित है। दाखिला प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो जाएगी। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 13 से 15 जुलाई तक और प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 16 से 18 जुलाई तक होगी। प्राचार्य ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर की मुख्य सूची की काउंसिलिंग 13 जुलाई और प्रतीक्षा सूची की 16 जुलाई को विज्ञान भवन के कक्ष संख्या 15 एवं 20 में होगी। यह भी पढ़ें- केकेसी में अब 10 जुलाई तक यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन बीकॉम और बीएससी कृषि में मुख्य सूची की काउंसिलिंग 14 जुलाई और प्रत...