कानपुर, जून 18 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट 2026) में बृहस्पतिवार को परास्नातक (पीजी), पीएचडी एवं एबीएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नगर के तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। पीजी और पीएचडी का पेपर कठिन रहा। एबीएम का पेपर आसान रहा। इसके माध्यम से प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में प्रवेश होंगे।स्नातकोत्तर एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 785 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 70 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में एबीएम के लिए 132 छात्र पंजीकृत थे जिनमें 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुलसचिव रेनू सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर में जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज कल्याणपुर और सरदार पटेल पब्लिक स्कूल जूही बर्रा, को परीक्षा केंद्र बनाया गया। यह भी पढ़ें-...