अयोध्या, जून 18 -- कुमारगंज। प्रदेश के पांचों कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए यूपी कैटेट (उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिक प्रवेश परीक्षा) परीक्षा गुरुवार को कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पीएस प्रमाणिक ने बताया कि यूपी कैटेट परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में कुल 599 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए पंजीकृत किया गया था, जिसमें कुल 35 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में एमबीए की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं। वहीं दूसरी पाली में एमबीए में प्रवेश के लिए कुल 87 परिक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे, जिसमें आठ परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- यूपी कैटेट 2026 : पीएचडी, पीजी का पेपर कठिन, एबीएम का रहा आसान यह भी पढ़ें- 207 छात्रों ने छोड़ी यूपी-कैटेट स्नातक की परीक्षा ...